Home / News / नई दिल्ली: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में इंटरनेशनल एवियेशन ड्रोंस इंस्टीट्यूशंस प्रोग्राम में दीपक गुप्ता सम्मानित

नई दिल्ली: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में इंटरनेशनल एवियेशन ड्रोंस इंस्टीट्यूशंस प्रोग्राम में दीपक गुप्ता सम्मानित

नई दिल्ली, 12 जुलाई 2025: आज नई दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित इंटरनेशनल एवियेशन डॉन्स इंस्टीट्यूशंस प्रोग्राम में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्रा ने एक्सप्रेस न्यूज़ भारत के पत्रकार दीपक गुप्ता को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में दीपक गुप्ता को उनकी सामाजिक और राजनीतिक सेवाओं के लिए विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके समर्पण और कार्यों की सराहना की। इस दौरान श्री गुप्ता ने महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्रा के साथ मुलाकात की और उनके साथ विचार-विमर्श किया।
श्री गुप्ता ने इस सम्मान को अपने कार्यों का प्रोत्साहन बताते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं अपने कार्यों को और अधिक निष्ठा के साथ जारी रखूंगा।” समारोह में उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को सामाजिक और राष्ट्रीय योगदान को बढ़ावा देने वाला बताया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now