नेपाल में सोशल मीडिया बैन के बाद हालात गरम हो गए हैं। राजधानी काठमांडू घाटी से लेकर देश के कई शहरों में गुस्साए युवाओं ने सड़कों पर उतरकर ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते भीड़ ने संसद की ओर कूच किया और न्यू बानेश्वर स्थित संघीय संसद परिसर में घुस गई।
प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और गेट फांदकर अंदर दाख़िल हो गए। शुरुआत में उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का वादा किया था, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें कीं, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए।
दरअसल, प्रधानमंत्री केपी ओली की सरकार ने 4 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, वॉट्सऐप, रेडिट और X जैसे 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन लगा दिया था। यही फ़ैसला विरोध की बड़ी वजह बना।






