रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – जनपद चित्रकूट में मुख्यालय से लेकर गांव कस्बों में रात्रि में 12 बजे के बाद ज्यादातर ट्रक ओवर लोड और बिना नं प्लेट के बेखौफ फर्राटे भरते हुए नजर आते हैं। और किसी भी ट्रक में कोई आर टी ओ द्वारा प्रेषित नंबर प्लेट नहीं रहती है । और जिले के जिम्मेदार अधिकारीयों की निष्क्रियता से जनपद में आए दिन दुर्घटनाएं होती है लेकिन जिम्मेदार अधिकारीयों के ऊपर जूं तक नहीं रेंगती। बड़ा सवाल यह है कि इस स्थिति में कोई दुर्घटना घटती है तो उसका जवाबदेह कौन होगा। और कैसे प्रशासन व जनता को जानकारी होगी की कौनसी गाड़ी से घटना घटित हुई है। ऐसे वाहनों पर शासन प्रशासन को संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए ।
चित्रकूट – जिला प्रशासन मौन ,माफिया बेखौफ आखिर कौन है जो कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है






