उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह गौतस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 48 गोवंश को सकुशल छुड़ाया गया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गोवंश से भरा वाहन लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान 48 गोवंश बरामद किए गए।गौवंश की तस्करी करने वाले छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गौकशी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
गिरफ्तार गौ तस्कर के नाम
एसपी ने बताया कि गिरफ़्तार गायकों की पहचान अर्जुन (कोटा, राजस्थान), कल्लू, मुकेश, जादी नैना, कल्लो और बच्चू (सभी निवासी निवासी, राजस्थान) के रूप में हुई है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोग लंबे समय से मावेरी गोवंशों को इकट्ठा कर ट्रक व लॉडर में चिल्लाते हुए दूसरे राज्य में कटने के लिए बेच देते हैं।






