Home / Updates / फरीदाबाद में AC फटने से घर में लगी आग, परिवार के 3 लोगों की मौत…….

फरीदाबाद में AC फटने से घर में लगी आग, परिवार के 3 लोगों की मौत…….

दिल्ली के नजदीक हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित एक घर में एसी फटने से भयंकर आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में परिवार का पालतू कुत्ता भी जलकर मर गया।

मृतकों की पहचान सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू कपूर और उनकी बेटी सुजान कपूर के रूप में हुई है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी की मौत दम घुटने से हुई है।

मृतकों की मौत की असली वजह जानने के लिए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

[post-views]
Share
Now