कोरबा : कोरबा जिले के कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करमंदी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। विद्यालय में दो शिक्षक पदस्थ हैं, जिनकी समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की है, किंतु वास्तविकता इससे भिन्न प्रतीत होती है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को प्रतिदिन सुबह लगभग 9:30 बजे के आसपास मिड डे मील योजना के अंतर्गत नाश्ता प्रदान किया जाना निर्धारित है। लेकिन विद्यालय के शिक्षक नियमित रूप से 10:30 बजे के बाद विद्यालय पहुंचते हैं, जिससे न केवल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि मिड डे मील योजना भी बाधित हो रही है।
शासकीय प्राथमिक शाला करमंदी में शिक्षकों की लापरवाही उजागर, छात्र हुए प्रभावित






