Home / Sports / अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची मुंबई, दिल्ली को दी 5 विकेट से मात…

अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची मुंबई, दिल्ली को दी 5 विकेट से मात…

क्विंटन डि कॉक (53) और सूर्य कुमार यादव (53) की मदद से मुंबई इंडियंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को दो गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। क्विंटन डि कॉक को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। दिल्ली ने  शिखर धवन (69*) के इस सीजन के अपने पहले अर्द्धशतक के साथ चार विकेट पर 162 रन बनाए। मुंबई ने 19.4 ओवरों में 5 विकेट पर 166 रन बना लिए। 

कप्तान रोहित शर्मा की मुंबई टीम सात मैचों में 5वीं जीत के साथ फिर से अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है। मुंबई ने इस सीजन में पहली बार लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है जबकि दिल्ली की टीम को पहली बार लक्ष्य देने के बाद हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की यह इस सीजन में दूसरी हार है और दोनों बार उसे अबुधाबी में पराजय मिली है। 
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शुरुआत में रन आसानी से नहीं आ रहे थे। पृथ्वी शॉ (04) के जल्द आउट होने के बाद शिखर ने एक छोर संभाल लिया। धवन ने 52 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। सत्र में अपना पहला मैच खेल रहे अजिंक्य रहाणे (15) जल्द ही पवेलियन लौट गए थे।
धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर (42) ने तीसरे विकेट पर 85 रन की साझेदारी की। इससे रनरेट में भी सुधार आया और स्कोरबोर्ड भी गतिमान रहा। अय्यर के आउट होने के  बाद उतरे मार्कस स्टोइनिस (13) ने बोल्ट पर दो चौके जड़े लेकिन धवन के साथ हुई गलतफहमी में रनआउट हो गए। कैरी 14 रन बनाकर नाबाद रहे। 

[post-views]
Share
Now