Home / Updates / बरेली निकले सांसद हरेंद्र मलिक-इकरा हसन को बॉर्डर पर रोका, माता प्रसाद पांडेय की पुलिस से नोकझोंक….

बरेली निकले सांसद हरेंद्र मलिक-इकरा हसन को बॉर्डर पर रोका, माता प्रसाद पांडेय की पुलिस से नोकझोंक….

बरेली में 26 सितंबर को नमाज के बाद हुए बवाल के दौरान जो भी हुआ उसकी असली स्थिति जानने और जनता की समस्याएं सुनने के लिए समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज बरेली जाने के लिए निकला। हालांकि प्रशासन उन्हें रोक दिया। लखनऊ में माता प्रसाद पांडेय हाउस अरेस्ट किए गए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नेता विपक्ष माताप्रसाद पांडे के नेतृत्व में 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बरेली आने की तैयारी में है। प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं के निदान के लिए बरेली के डीआईजी व कमिश्नर से भी मिलेगा। इसके बाद वहां से लौटकर प्रदेश कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

वहीं, बरेली प्रशासन ने इसपर साफतौर पर कह दिया है कि जिले में किसी भी राजनीतिक दल को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी के साथ पुलिस ने माता प्रसाद पांडेय को हाउस अरेस्ट कर लिया है। प्रशासन के अनुसार अभी जिले में हालात संवेदनशील हैं और किसी भी राजनीतिक गतिविधि से शांति भंग हो सकती है।

दिल्ली बॉर्डर पर हरेंद्र मलिक और इकरा हसन को बरेली आने से रोका

दिल्ली में सपा सांसदों को पुलिस ने रोक दिया है। दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने सभी को रोका। सपा सांसद हरेंद्र मलिक के साथ सांसद इकरा हसन बरेली जाने के लिए निकले थे। हरेंद्र मलिक और इकरा हसन गाजीपुर बॉर्डर की तरह जाते हुए रोके गए।

Tagged:
[post-views]
Share
Now