केशव कोली
चंदेरी जिला अशोक नगर
मस्जिदों में बड़े शौक से जा रहें नमाजी
चंदेरी मुस्लिम समाज का पवित्र माहे रमजान आज शनिवार से शुरू होने जा रहा है जामा मस्जिद के शाही पेश इमाम और शहर काजी हाफिज अब्दुल रशीद साहब ने बताया कि शनिवार की शाम को चांद देखे जाते ही रमजान का महीना शुरू हो जाएगा इतवार के दिन पहला रोजा होगा। शाही पेश इमाम ने बताया कि यह रमजान का महीना पूरे एक माह का होता है जिसमें सभी मुस्लिम मर्द और औरतें दिन में रोजा रखते हैं और रात में तरावीह पढ़ते हैं शहर की लगभग आधा सैकड़ा मस्जिदों में तराबीह का इंतजाम रहता है जो पूरे एक माह चलती है सभी मस्जिदों में कमेटी के सदस्य अपने-अपने हिसाब से मशवरा कर तराबीह का इंतजाम करते हैं जहां हाफिज साहब द्वारा तरावीह पढ़कर कुरान पाक पढ़ कर मुकम्मल किया जाता है। चंदेरी में सारी मस्जिदों की साफ-सफाई और रंग रोगन किया जा रहा है। शहर की सभी छोटी बड़ी मस्जिदे माहे रमज़ान में आबाद हो गई है।मस्जिदों में बड़ी तादाद में नमाजियों की आमद हो रही है। जहां पांचों वक्त की नमाज अदा की जा रही है। इसी तरह पूरे महीने हर दिन मस्जिदों में कुरान पाक पूरा किया जाएगा। शहर की मस्जिदों में हाफिज साहब तरावीह पढ़कर कुरान पाक सुनाकर मुकम्मल करते हैं। ऐसे ही रमजान के पूरे महीने मस्जिदों में तराबीह का इंतजाम रहता है जहां हाफिज साहब द्वारा तरावीह पढ़ाई जाती है। शहर चंदेरी मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के सदर एडवोकेट इदरीश खान पठान, दरगाह हजरत मखदूम शाह विलायत उर्स कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सैयद शाहनवाज हाशमी एडवोकेट अनीस उल्ला खान,वार एसोसिएशन चंदेरी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एडवोकेट सिराज खान पठान ने माहे रमजान मुबारक की मुबारकबाद दी है।