Home / News / छुटमलपुर में ‘मिशन शक्ति’ का एक्शन: युवती को परेशान करने वाला मनचला गिरफ्तार

छुटमलपुर में ‘मिशन शक्ति’ का एक्शन: युवती को परेशान करने वाला मनचला गिरफ्तार

सहारनपुर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज़-5’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला थाना फतेहपुर क्षेत्र का है, जहाँ एक 19 वर्षीय युवक, मोहित, एक युवती पर जबरन बातचीत करने का दबाव बना रहा था।
शिकायत मिलते ही ‘एंटी रोमियो टीम’ मौके पर पहुँची। जब पुलिस ने युवक को समझाने की कोशिश की, तो वह उग्र हो गया और मारपीट पर उतारू हो गया।
माहौल बिगड़ता देख, मिशन शक्ति प्रभारी मिथिलेश राठौर की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धारा 170/126/135/ BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट Naim.sagar

Tagged:
[post-views]
Share
Now