Home / News / “अल्पसंख्यक विभाग ने पंचायत-निकाय चुनावों का फूंका बिगुल, संगठन विस्तार पर जोर”।

“अल्पसंख्यक विभाग ने पंचायत-निकाय चुनावों का फूंका बिगुल, संगठन विस्तार पर जोर”।

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटा अल्पसंख्यक विभाग, भवानीमंडी व डग नगर अध्यक्षों को मिले नियुक्ति पत्र

झालावाड़,

प्रदेश अध्यक्ष एम डी चोपदारबक निर्देशानुसार जिला प्रभारी मोहम्मद रिजवान खान के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग झालावाड़ की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की मंगलवार को जिलाध्यक्ष डॉ. जी. एम. सैय्यद के निजी आवास पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायत एवं नगरपालिका चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, रणनीति निर्माण तथा अल्पसंख्यक विभाग की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. जी. एम. सैय्यद ने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए अल्पसंख्यक विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करते हुए ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन शीघ्र पूर्ण कर जिला कार्यालय को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सफलता का आधार बनेगी।
बैठक में संगठन विस्तार को गति देते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम. डी. चोपदार की सहमति से जिलाध्यक्ष डॉ. जी. एम. सैय्यद द्वारा इकबाल मंसूरी को भवानीमंडी नगर अध्यक्ष तथा इमरान खान को डग नगर अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त नगर अध्यक्षों का स्वागत करते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।
बैठक में डग ब्लॉक अध्यक्ष जुबेर शेख, भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर अली, खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष वाजिद खान, पिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष रईस मंसूरी, बकानी ब्लॉक अध्यक्ष वाजिद नागौरी, झालरापाटन ब्लॉक अध्यक्ष वाजिद खान, मनोहरथाना ब्लॉक अध्यक्ष सद्दाम मेव तथा अकलेरा ब्लॉक अध्यक्ष फरियाद खान उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन महासचिव मोहम्मद तोसिफ गौरी उपस्थित रहे। वहीं जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद, राजिक अंसारी पार्षद भवानीमंडी, जुनेद शेख, प्रवक्ता मोहम्मद कासिम भट्टी, वारिस खान, फरीद अहमद मंसूरी, अमीरुद्दीन नगर अध्यक्ष तथा साबिर मिर्जा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर अली नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी एवं पार्षद राजिक अंसारी द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ. G Mसैय्यद तथा जिला संगठन महासचिव मोहम्मद तोसिफ गौरी का शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
बैठक का समापन आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने तथा अल्पसंख्यक विभाग को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के संकल्प के साथ हुआ।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now