Home / News / नाबालिग से दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज; आरोपी फरार

नाबालिग से दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज; आरोपी फरार

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली

फुलिया कला थाना क्षेत्र की घटना, डरा-धमकाकर बाइक पर ले गया आरोपी, पुलिस जांच शुरू
फुलिया कला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना उस समय की है जब पीड़िता घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और पास ही एक दुकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपी पीड़िता को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर फुलिया कला थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा वृत्ताधिकारी शाहपुरा ओमप्रकाश (आईपीएस) को सौंपा गया है।
थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now