Home / Events / एमजीजीएस गंगधार का अवलोकन व निरीक्षण

एमजीजीएस गंगधार का अवलोकन व निरीक्षण

चौमहला झालावाड़ से सीताराम वर्मा की रिपोर्ट _
झालावाड़ जिले के गंगधार के विद्यालय में शाला संबलन के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप प्राचार्य श्री सुरेंद्र कुमार जैन द्वारा एमजीजीएस गंगाधर का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया श्री जैन द्वारा प्रखर राजस्थान 02 के तहत छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछे एवं संतोष प्रकट किया स्टाफ को मार्गदर्शन देते हुए शिक्षक एप के द्वारा अध्ययन एवं गतिविधियां करवाने पर जोर दिया विद्यार्थियों की कार्यपुस्तिका अभ्यास पुस्तिका की जांच की और प्रश्न पूछे विद्यालय की साफ सफाई स्वच्छता इत्यादि का निरीक्षण किया और संतोष प्रकट किया निरीक्षण के पश्चात संपूर्ण स्टाफ की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए !इस अवसर पर पर्यावरण विद श्री दशरथ नंदन पांडे एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय टोकडा के अध्यापक श्री राम सिंह यादव भी उपस्थित रहे ! पर्यावरण विद श्री दशरथ नंदन पांडे ने श्री जैन को पौधा भेंट करके स्वागत किया !

[post-views]
Share
Now