Home / News / मिशन शक्ति 5.0: DIG अभिषेक सिंह की ऑनलाइन समीक्षा

मिशन शक्ति 5.0: DIG अभिषेक सिंह की ऑनलाइन समीक्षा

आज दिनांक 09.10.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के राजपत्रित अधिकारियों के साथ मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत की जा रही कार्यवाहियों की अद्यतन समीक्षा हेतु एक ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की गई।

➡️ गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा परिक्षेत्र स्तर पर संचालित “मिशन शक्ति 5.0” के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से जुड़े अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। महोदय द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिशन शक्ति 5.0 के लक्ष्यों को शासन की मंशानुरूप सफल बनाने हेतु निरंतर मॉनिटरिंग, समन्वय तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए।

➡️ पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वतः स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम, हेल्प डेस्क, पिंक पेट्रोलिंग, शक्ति मोबाइल, एण्टीरोमियो आदि के माध्यम से कृत प्रभावी कार्रवाई की समीक्षा की जाएं एवं सुनिश्चित किया जाये कि मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतो पर त्वरित संज्ञान सफल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Tagged:
[post-views]
Share
Now