मारुति सुजुकी भाटिया एंड कंपनी झालावाड़ की ओर से गुरुवार को नई स्टाइलिश एस यू वी विक्टोरियस की लांचिंग की गई।
लांचिंग समारोह में मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी साहब चिरंजी लाल जी मीणा एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के रिजनल मैनेजर अशोक कुमार जी एवं भाटिया एंड कंपनी के जनरल मैनेजर रामबाबू शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके गाड़ी का अनावरण किया। कम्पनी के टिम लीडर ब्रजराज सिंह पंवार ने बताया कि नई विक्टोरियस आकर्षक और एडवांस मॉडर्न लुक एवं सेफ्टी फीचर्स के साथ टेक्नोलॉजी फोकस्ड की जेनरेशन की नई कार है जिसमें एडवांस्ड सेफ्टी फीचर के साथ लेवल 2 एडवांस ड्राइवर एसिस्ट सिस्टम, 5 स्टार रेटिंग, 10.25 इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 17 इंच के व्हील एवं अंडर बॉडी सीएनजी, स्मार्ट हाइब्रिड, एवं ऑल ग्रिप सलेक्ट जैसे फंक्शन के साथ मारुति एरिना की गाड़ी लांच की गई।
झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट






