बांका में बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य राकेश कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र, कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया। माननीय सदस्य के द्वारा बांका के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 144 एवं केंद्र संख्या 146 तथा बाराहाट के केन्द्र संख्या 120 का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उनके द्वारा बौसी के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया
एवं वहां की व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर किया गया। माननीय सदस्य के द्वारा प्रोन्नत मध्य विद्यालय फागा एवं उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय फागा। का भी निरीक्षण किया गया। उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय फागा में आवश्यक सुधार लाने हेतु उनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उनके द्वारा विद्यालय में चारदीवारी एवं सौंदर्यीकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही खेल मैदान को व्यवस्थित करने हेतु निर्देश दिया गया। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।








