Home / News / रसड़ा में 20 को बंद रहेंगी दवा की दुकानें, एक दिन पहले ही खरीद लें दवाएं

रसड़ा में 20 को बंद रहेंगी दवा की दुकानें, एक दिन पहले ही खरीद लें दवाएं

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया, ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर ई-फार्मेसी और कॉर्पोरेट नीतियों के विरोध में 20 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी। देशव्यापी बंदी की सफलता के लिए बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) ने बैठक कर रणनीति बनाई। संगठन के पदाधिकारी 20 मई को सभी तहसीलों में इसके लिए सम्पर्क करेंगे।बीसीडीए जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ई-फार्मेसियों के अवैध संचालन और बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा अपनाई जा रही प्रिडेटरी प्राइसिंग के विरोध में देशभर की दवा दुकानें बंद रहेंगी। बीसीडीए ने इस राष्ट्रव्यापी बंदी के समर्थन में लगातार व्यापक प्रचार प्रसार में जुटा है। उन्होंने आम लोगों और मरीजों से एक दिन पहले ही जरूरी दवाएं खरीदने की अपील की है। बताया कि सरकार की कुछ नीतियों के कारण छोटे और मध्यम केमिस्टों का अस्तित्व खतरे में है। एसोसिएशन ने दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर तत्काल रोक लगाने, 28 अगस्त 2018 की अधिसूचना वापस लेने के साथ ही बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा भारी छूट देकर बाजार को अस्थिर करने वाली नीतियों पर रोक लगाने आदि की मांग की है। संगठन के महामंत्री बब्बन यादव ने कहा कि ई-फार्मेसी की अनियंत्रित वृद्धि से न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि यह जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। बिना वैध पर्चे के दवाओं की बिक्री बढ़ रही है। एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग से एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ रहा है। नशीली और आदत डालने वाली दवाओं की उपलब्धता आसान हो गई है। फार्मासिस्ट और रोगी के बीच सीधा संवाद समाप्त हो रहा है। अरविंद सिंह ने बताया कि यदि हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now