ओडिशा की रहने वाली एक मेडिकल छात्रा के साथ बीती रात कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया हैं। यह वारदात पश्चिम बर्धमान जिले के एक निजी मेडिकल कॉलेज के पास हुई थी । जानकारी के मुताबिक, द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा शुक्रवार रात अपनी सहेली के साथ खाने के लिए बाहर गई थी। लौटते समय कुछ अज्ञात लोगों ने उसे कॉलेज परिसर के पास सुनसान जगह पर रोक लिया और दरिंदगी का शिकार बनाया। छात्रा को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
छात्रा के परिजन ने पुलिस को बताया कि उन्हें घटना की जानकारी दोस्तों के फोन से मिली थी । वह तुरंत सुबह दुर्गापुर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित कोणों से सबूत जुटा रही है। हाल ही में भाजपा की एक महिला सांसद पर हुए हमले के बाद अब इस घटना ने एक बार फिर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल






