Home / Updates / सांसद इकरा हसन के आवास पर हिंदू संगठन की धरने की चेतावनी! अलर्ट मोड़ पर पुलिस…..

सांसद इकरा हसन के आवास पर हिंदू संगठन की धरने की चेतावनी! अलर्ट मोड़ पर पुलिस…..

शामली जिले के कैराना में सांसद इकरा हसन के आवास पर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा धरने की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई और अधिकारी मौके पर डटे हैं। सांसद और विधायक नाहिद हसन घर पर नहीं हैं।

शामली जनपद के कैराना में सांसद इकरा हसन के आवास पर संभावित धरने की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है। बताया जा रहा है कि हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के सहारनपुर जिला अध्यक्ष ललित शर्मा और गंगोह के बीरा खेड़ी निवासी रोहित प्रधान ने धरने की घोषणा की थी

सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सांसद के आवास के आसपास डेरा डाल लिया है। शहर में आने वाले मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, सांसद इकरा हसन और उनके भाई विधायक नाहिद हसन फिलहाल आवास पर मौजूद नहीं हैं। पुलिस ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Tagged:
[post-views]
Share
Now