अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
करतला//कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान का विशाल शिविर 3 अक्टूबर को कराईनारा हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए जनपद पंचायत करतला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) वैभव कौशिक भी मौके पर पहुंचे।
शासन द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना, आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विभागीय सेवाओं को गांव एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का निराकरण करेंगे और योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे।
सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के द्वार तक पहुंचाकर लोगों को त्वरित एवं प्रभावी लाभ उपलब्ध कराना है। प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।
कराईनारा में कल लगेगा सेवा संकल्प अभियान का विशाल शिविर, तैयारियां तेज

Tagged:#POLITICS





