रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट : ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड संस्था के प्रोजेक्ट जाग्रति माध्यम से चित्रकूट के ग्राम परसौंजा, खोह, रूपौली, तीरमऊ शिवरामपुर व रामनगर में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के जिला समन्वयक राजीव कुमार पाठक ने एचआईवी/एड्स से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर जांच को सबसे प्रभावी तरीका बताया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जांच के प्रति झिझक को दूर करने पर जोर दिया, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग सभी जांच और उपचार निःशुल्क प्रदान करता है।ममता संस्था के जिला समन्वयक राजीव पाठक ने सुरक्षित व्यवहार, संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण को बीमारी की रोकथाम में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के ब्लाक कोर्फिनेटर विनोद पाण्डेय व् विकाश पाण्डेय ने एड्स के लक्षण, संक्रमण के तरीके, बचाव के उपाय हेतु विस्तृत जानकारी दी।
जागरूकता सामग्री, जैसे पोस्टर और पेम्पलेट के माध्यम से, राजीव पाठक ने यह स्पष्ट किया गया कि एड्स छूने, साथ बैठने या भोजन साझा करने से नहीं फैलता है। इसके फैलने के विशिष्ट वैज्ञानिक कारण होते हैं, जिनसे बचाव पूरी तरह संभव है।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य टीम के सदस्य उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में सुरक्षित व स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की शपथ ली। ममता संस्था की इस पहल को लोगों ने बहुत सराहा |
ममता संस्था ने विश्व एड्स दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक….






