रिपोर्ट भरत सोलंकी
जालौर । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शिक्षा विभाग (प्रारंभिक) के वरिष्ठ सहायक महेंद्र मीणा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया। जानकारी के अनुसार, भीनमाल की एक निजी स्कूल की यू-डाइस (U-DISE) कोड जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।
शिकायत प्राप्त होने पर एसीबी ASP मांगीलाल राठौड़ के नेतृत्व में टीम गठित की गई और पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार आरोपी को रिश्वत लेते ही धरदबोचा गया।
फिलहाल एसीबी टीम आरोपी क्लर्क से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।






