कोरबा, करतला/ विकासखंड करतला के अंतर्गत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र, पुष्पांजलि चौक में आज विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के 0 से 5 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम चरण साहू, डॉ. बबीता महंत, RHO सुमित्रा मंझवार एवं RHO होरीलाल राठिया उपस्थित रहे और उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी जांच व परामर्श प्रदान किए।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान निम्न सेवाएँ प्रदान की गईं—
0 से 5 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच एवं पंजीयन बीपी, शुगर जांच सिकल सेल जांच आंखों की जांच ब्लड टेस्ट महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण आंगनवाड़ी केंद्र में सेवाओं के संचालन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जानकी सिदार, अर्चना दर्शन, विमला राठिया तथा मितानिन कार्यकर्ता पुष्पा श्रीवास, शांति पांडे, कुसुमलता राठिया का विशेष योगदान रहा।
स्थानीय निवासियों ने इस स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम की सराहना की और इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।









