सामर्थ्य सेवा संस्थान की ओर से जिला कलेक्टर झालावाड अजय सिंह राठौड़ द्वारा सामर्थ्य सेवा संस्थान के कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया की संस्था की गतिविधियों को आगामी कार्यक्रम गतिविधियों व “6वाँ राष्ट्र स्तरीय सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड व राजस्थान गौरव अवार्ड 2025 समारोह“ के बारे में विस्तृत जानकारी देने का अवसर मिला ।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर को संस्थान के आगामी कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पधारने के लिये निवेदन पूर्वक आमंत्रित किया ।
जिला कलेक्टर ने संस्था गतिविधियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम में पधारने का आश्वासन दिया और अवार्ड समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया एवं एक शुभकामना विडियो संदेश भी जारी किया है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर सामर्थ्य सेवा संस्थान के संरक्षक पुखराज जी जैन, डॉ. हरिशंकर शर्मा, संजू कुमार शर्मा,डॉ. प्रेमचंद सुमन, सुभाष चंद्र सोनी,डॉ. विक्रम टाक, डॉ.रामकिशन माली, के. आर. हिमांशु आदि उपस्थित रहे ।
झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट






