उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 46 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आईएएस कृतिका ज्योत्सना अब बस्ती की कमान संभालेंगी, जबकि हिमांशु नागपाल को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी की एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को कुशीनगर का सीडीओ बनाया गया है। रामपुर के नंद किशोर कलाल गाजियाबाद में उपाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे, और मिर्जापुर के बाल कृष्ण त्रिपाठी सचिवालय सामान्य प्रशासन में जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी जगह राजेश कुमार को तैनात किया गया है।
बता दे की सीतापुर के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद अब विशेष सचिव आबकारी बन गए हैं, जबकि सिद्धार्थनगर के डीएम राजा गणपति सीतापुर का नया डीएम बने हैं। इसके साथ ही कौशांबी और बलरामपुर के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। मिर्जापुर का नया मंडलायुक्त राजेश कुमार होंगे और प्रखर सिंह अब वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के तौर पर काम संभालेंगे।










