Home / News / ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व रिकॉर्ड की बड़ी त्रुटि का हुआ समाधान

ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व रिकॉर्ड की बड़ी त्रुटि का हुआ समाधान

दासपां । ग्राम पंचायत दासपां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में एक अनूठे मामले का मौके पर ही समाधान किया गया। दासपां निवासी सुमेरमल पुत्र धुखाजी पुरोहित लंबे समय से राजस्व रिकॉर्ड में नाम की शुद्धि के लिए प्रयासरत थे। रिकॉर्ड में उनके नाम के चार अलग-अलग रूप सामाराम, समियाराम, समेला और सुमेरमल दर्ज थे, जिससे उन्हें विभिन्न कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी मोहित कासनिया (आईएएस), तहसीलदार भीखदान , नायब तहसीलदार मीठाराम तथा राजस्व टीम के सहयोग से मामले का त्वरित निस्तारण करते हुए रिकॉर्ड में सही नाम सुमेरमल पुत्र धुखाजी दर्ज कर दिया गया।

समस्या के समाधान पर सुमेरमल और उनके परिवार ने खुशी जताते हुए प्रशासन एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now