Home / Updates / यूपी में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: मुख्य सचिव एसपी गोयल से सभी विभाग हटाए, 14 IAS…..

यूपी में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: मुख्य सचिव एसपी गोयल से सभी विभाग हटाए, 14 IAS…..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की शीर्ष नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया। मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल से उनके अधीन सभी विभाग हटा लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों के चलते खुद ये जिम्मेदारियां छोड़ने का निर्णय लिया।अब कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार की जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई है। उन्हें अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) बना दिया गया है। इसके अलावा पिकप के अध्यक्ष, यूपीडा के सीईओ, नागरिक उड्डयन और समन्वय विभाग, साथ ही यूपीडास्प के परियोजना निदेशक की जिम्मेदारियां भी अब दीपक कुमार संभालेंगे। इन पदों पर पहले शशि प्रकाश गोयल थे।वहीं, दीपक कुमार से बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग वापस ले लिए गए हैं और ये जिम्मेदारी अब पार्थसारथी सेन शर्मा को सौंपी गई है। पार्थसारथी पहले से ही चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और मेडिकल एजुकेशन विभाग देख रहे थे।इस बार के फेरबदल में कुल 14 वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इनमें कुछ अफसरों का कद बढ़ाया गया है, जैसे अमित कुमार घोष, पी. गुरुप्रसाद और रणवीर प्रसाद। वहीं कुछ अफसरों को अपेक्षाकृत कम प्रभावशाली विभाग दिए गए हैं, जैसे मुकेश कुमार मेश्राम और अमृत अभिजात।

Tagged:
[post-views]
Share
Now