Home / National / दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुनव्वर फारूकी की हत्या का प्लान कर रहे दो शूटरों को….

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुनव्वर फारूकी की हत्या का प्लान कर रहे दो शूटरों को….

दिल्ली पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने कालिंदी कुंज के पुश्ता रोड पर एक एनकाउंटर में दो शूटरों को पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल (पानीपत) और साहिल (भिवानी) के रूप में हुई है। दोनों रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के गिरोह से जुड़े थे और मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश रच रहे थे। फारूकी ने 2024 में बिग बॉस जीता था और उनके इंस्टाग्राम पर 14.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

बता दे की पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा के तिहरे हत्याकांड के आरोपी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में घूम रहे हैं। रात करीब 3 बजे जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बाइक सवार आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

साथ ही जांच में ये भी पता चला कि राहुल दिसंबर 2024 में यमुनानगर में हुए ट्रिपल मर्डर का आरोपी था और पहचान छुपाने के लिए फरार था। दोनों आरोपियों ने रोहित गोदारा के निर्देश पर मुनव्वर फारूकी की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और हथियार जब्त कर लिए हैं और दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now