रिपोर्ट: सैयद फरहान अहमद अलिग
बिहार की शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए सरकार ने कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में आज मदनमोहन सभागार में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
योजनाओं की जमीनी हकीकत पर चर्चा
बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर और माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री आर. सज्जन ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रगतिशील कार्यों की अद्यतन (करेंट) रिपोर्ट माननीय मंत्री के समक्ष पेश की। अधिकारियों ने राज्य में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे कदमों का विस्तृत ब्यौरा साझा किया।
जवाबदेही तय, कड़े दिशा-निर्देश जारी
विभागीय प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में धरातल पर आखिरी छात्र तक समय सीमा के भीतर पहुंचना चाहिए। उन्होंने व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए कई कड़े दिशा-निर्देश जारी करते हुए चेतावनी दी कि कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और विभागीय मुख्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Bihar Education Department







