Join Us

विधानसभा घेराव को जा रहे BJP नेताओं पर लाठीचार्ज !एक नेता की मौत की खबर….

बिहार भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पटना पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में दर्जनों विधायक और सांसद घायल हो गए। सूचना मिल रही है कि इसमें एक भाजपा नेता की मौत हो गई है।

वही राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि लाठीचार्ज के दौरान जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर में चोट लग गई। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, PMCH प्रशासन ने अबतक भाजपा नेता की मौत की पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि भाजपा के वरीय नेता और कार्यकर्ता नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मा का दर्जा देने की मांग विधानसभा मार्च पर निकले थे। डाकबंगला चौराहा पर तैनात पटना पुलिस ने पहले भाजपा नेताओं को पीछे हटने कहा। लेकिन, भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

पुलिस नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इतना ही नहीं आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस वाटर कैनन का प्रयोग कर रही है।

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि सरकार आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमलोग शांतिपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे थे इतने में पुलिसकर्मी लाठी बरसाने लगे। भाजपा के आंदोलन से बिहार सरकार डर गई है।

Share
Now