Home / News / स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महिला महाविद्यालय में ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महिला महाविद्यालय में ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर । जिला गंगा समिति एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा, सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को महिला महाविद्यालय, समस्तीपुर में ज्ञान प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान चित्रकला, क्विज, स्लोगन एवं निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. सोनी सलोनी, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. शहनाज आरा, डॉ. संगीता, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. कविता एवं जिला परियोजना पदाधिकारी नीरजेश कुमार ने किया।

प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने नदियों की स्वच्छता, गंगा संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को लेकर संदेश दिया। जिला परियोजना पदाधिकारी द्वारा क्विज प्रतियोगिता में गंगा नदी, स्वच्छता ही सेवा अभियान तथा गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता से जुड़े सवाल पूछे गए। इसमें शिवानी कुमारी ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और मारफा फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी स्वच्छता एवं नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।

बताया गया कि जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तथा इसके बाद विशेष स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और नदियों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now