Home / News / केरल को मिला किंग कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान दिग्गजों को पछाड़….

केरल को मिला किंग कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान दिग्गजों को पछाड़….

कांग्रेस ने लंबे मंथन के बाद आखिरकार वी. डी. सतीशन को केरल में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया। चुनाव प्रचार के दौरान सतीशन ने बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए कहा था कि यदि UDF गठबंधन 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाया तो वह सक्रिय राजनीति से दूरी बना लेंगे।

चुनाव नतीजों में UDF ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 100 से ज्यादा सीटें जीत लीं, जिसके बाद सतीशन का दावा भी सही साबित हुआ। उनकी आक्रामक विपक्षी राजनीति और संगठन पर पकड़ को जीत का बड़ा कारण माना जा रहा है।

हालांकि शानदार प्रदर्शन के बावजूद कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर सहमति बनने में समय लगा। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में थे, जिसके कारण फैसला कुछ दिनों तक टलता रहा। दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ लगातार बैठकों के बाद आखिरकार सतीशन के नाम पर अंतिम मुहर लगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला कांग्रेस के लिए केरल में नई शुरुआत साबित हो सकता है। अब सतीशन के सामने चुनावी वादों को पूरा करने और नई सरकार को स्थिर नेतृत्व देने की चुनौती होगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now