Home / Updates / कांवड़ यात्रा 2025: DIG उतरे फील्ड में, सुरक्षा प्रबंधों पर खुद रखी नजर…..

कांवड़ यात्रा 2025: DIG उतरे फील्ड में, सुरक्षा प्रबंधों पर खुद रखी नजर…..

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कांवड़ यात्रा 2025 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) महोदय ने जनपद के प्रमुख मंदिरों और अन्य कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

श्रावण मास के पहले सोमवार को जब पूरा जनपद शिवभक्ति में डूबा रहा, उसी दौरान कांवड़ यात्रा 2025 को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) महोदय खुद सड़कों पर उतरे। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय,सहारनपुर परिक्षेत्र,सहारनपुर द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व अन्य अधिकारीगण के साथ जनपद सहारनपुर में श्री बागेश्वर महादेव मन्दिर, भूतेश्वर महादेव मन्दिर व अन्य स्थानों पर भ्रमण किया गया व ड्यूटी प्वाइंट्स को चेक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ड्रोन/सीसीटीवी कौमरों के माध्यम से निगरानी करने,सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त रखने,अराजक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही करने,शिव भक्त श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Tagged:
[post-views]
Share
Now