Home / Politics / आजाद समाज पार्टी का शाहपुर में बड़ा सम्मेलन, जनता से एकजुटता की पूर्व सांसद अमीर आलम खान ने की अपील…

आजाद समाज पार्टी का शाहपुर में बड़ा सम्मेलन, जनता से एकजुटता की पूर्व सांसद अमीर आलम खान ने की अपील…

शाहपुर: आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन बुढ़ाना विधानसभा के पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान और पूर्व मंत्री जनाब अमीर आलम खान की सरपरस्ती में आयोजित हुआ आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी कार्यकर्ता सम्मेलन ने पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान को बहुत मजबूती से खड़ा कर दिया है पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कहा कि आज हमें अच्छी शिक्षा, बेहतर चिकित्सा, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और आत्मसम्मान से जीवन जीने के लिए बुनियादी सुविधाएं चाहिए। इसके लिए आजाद समाज पार्टी को ताकतवर बनाना जरूरी है। पार्टी को प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाकर रहेंगे।


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन भीम आर्मी ने अध्यक्षता की ओर कहा की विपक्षी दलों पर बहुजन समाज को कमजोर करने का आरोप लगाया और पंचायत चुनावों में सक्रिय भागीदारी की बात कही। उन्होंने सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। संचालन तौसीफ रही के द्वारा की गई हजारों की भीड़ को देख गदगद हुए अमीर आलम साहब कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। डीपी सिंह, तौसीफ राही, हाजी इदरीश कुरैशी अली मियां गाजी,मुन्ना खान मोहम्मद राशिद,यूसुफ कसेरवा लल्ला पूर्व प्रधान कसेरवा, अल्लामेहर चन्देडी, जाहिद हुसैन , शाहनवाज खान लाइक खान चन्देडी, आकिल महलजाना ,बाबर सलमानी शोएब प्रधान बुढ़ाना पट्टी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दरबार बैंकट हॉल में पहुंचे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now