Home / News / जिला कलक्टर ने किया केंद्र का उद्घाटन, आमजन को दी जेनेरिक दवाइयों की जानकारी

जिला कलक्टर ने किया केंद्र का उद्घाटन, आमजन को दी जेनेरिक दवाइयों की जानकारी

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का हुआ शुभारंभ

झालावाड़, 14 अक्टूबर। झालावाड़ सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लिमिटेड द्वारा सेटेलाइट हॉस्पिटल, झालरापाटन में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने किया। इस केंद्र के माध्यम से आमजन को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

शुभारंभ अवसर पर जिला कलक्टर ने उपस्थित आमजन को जेनेरिक दवाइयों के महत्व एवं उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वयं जेनेरिक दवाइयां खरीदकर मरीजों को वितरित की तथा आमजन को जन औषधि केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध सस्ती दवाइयों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभू दयाल मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान, उपभोक्ता भंडार के प्रशासक एवं उप रजिस्ट्रार राजेन्द्र प्रसाद दायमा, उपभोक्ता भंडार के महाप्रबंधक मस्तराम मीना, विभागीय निरीक्षक क्षितिज सेठी, डॉ. पूजा चक्रवर्ती सहित उपभोक्ता भंडार के कार्मिक उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now