सहारनपुर: छोटा इमामबाड़े में पैगंबर मोहम्मद और इमाम जाफर सादिक के जन्मदिन के उपलक्ष में एक महफिल “जश्ने हबीब ए ख़ुदा” के नाम से की गई।
जिसमें शहर के गणमान्य लोगों के साथ साथ बाहर से आए हुए शायरों ने भी एक दूसरे को बधाई देते हुए नात ओर शेर पढ़े।पैगंबर मोहम्मद के शान में लिखे हुए शायरी को अली मेहदी,तौसीफ, डॉ दानिश, काशान मिर्ज़ा,राजू ज़ैदी और लखनऊ से आए हुए नामचीन शायर बिलाल क़ाजमी,मुरादाबाद से मारूफ सिरसिवी,बिलाल सहारनपुर,बरेली से फ़ाज़िल, झारखंड से तशरीफ लाए शम्स तबरेज, लखनऊ से कीर्तास करबलाई,फैजान मंगलौरी, शबरोज कानपुरी, काज़िम जार्चवी,उस्ताद शायर कौसर कैरानवी, मेराज मंगलौरी ने पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में बेहत अच्छे अशआर पढ़े और नज़राने अकीदत पेश किया।सदारत मौलाना इजहार साहब ने ओर निजामत फरहत मेहदी ने ओर कीर्तास कर्बलाई ने की।
शायरों ने समा बांधा और श्रोताओं ने खूब वाह वाह की
प्रोग्राम के प्रबंधक कमेटी में डॉ दानिश ज़ैदी, मासूम ज़ैदी, एडवोकेट दानिश ज़ैदी, अली ताजवर,आदिल ज़ैदी मेहरबान मिर्ज़ा, लियाकत , मुसैयब आदि लोगों रहे।
रिपोर्ट: रवीश आब्दी






