Home / News / जालौर। निजी ट्रेवल्स की लग्जरी बस पलटी, तीन की मौत, 15 घायल

जालौर। निजी ट्रेवल्स की लग्जरी बस पलटी, तीन की मौत, 15 घायल

सांचौर से जयपुर–करौली जा रही एक निजी ट्रेवल्स की लग्जरी बस गुरुवार देर रात NH-325 पर अगवरी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बुजुर्ग दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में पत्नी का सिर धड़ से अलग हो गया, वहीं बुजुर्ग पति का पैर कट गया। जबकि करीब 15 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बुजुर्ग दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस को हटवाकर यातायात बहाल करवाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now