Home / News / सड़क पर पड़ रही गंदगी, स्वच्छता के दावे हवा हवाई

सड़क पर पड़ रही गंदगी, स्वच्छता के दावे हवा हवाई

यह हाल है इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम क्षेत्र का। यहां नगर पालिका की ओर से कूड़ेदान की कोई व्यवस्था नहीं

देवबंद। सड़क पर पड़ी गंदगी और वहां से गुजरते लोग। यह हाल है इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम क्षेत्र का। यहां नगर पालिका की ओर से कूड़ेदान की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण सड़क पर जगह-जगह गंदगी पड़ी हुई है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका के साफ सफाई के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। नगर के मोहल्ला खानकाह में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। दिन निकलते ही सड़कों के किनारे कूड़े के ढ़ेर लग जाते हैं। इससे उठने वाली दुर्घंग घरों तक पहुंच रही है। इतना ही नहीं यह राहगीरों के लिए भी मुश्किल का सबब बन रहा है। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में देश-विदेश से आने वाले मेहमान भी इसी गंदगी भरे मार्ग से होकर गुजरते हैं। मोहल्लावासी वसी, समी, फैसल, अब्दुल वकील आदि का कहना है कि दिन निकलते ही सड़क के किनारे कूड़े के ढ़ेर लग जाते हैं, अनेक बार पालिका को इससे अवगत कराया गया, लेकिन आज तक यहां कूड़ेदान नहीं रखे गए। वहीं, पालिका अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कूड़ेदान रखवाए जाएंगे, उसके बाद भी कोई सड़क पर कूड़े डालता है तो कार्रवाई की जाएगी।
दारुल उलूम क्षेत्र में खुले होटल बन रहे गंदगी की वजह
दारुल उलूम क्षेत्र में दर्जनों खाने के होटल खुले हैं, इनसे निकलने वाला कूड़ा सड़कों पर फेंका जाता है। इतना ही नहीं जो भोजन बच जाता है, उसी भी होटल संचालक सड़क किनारे डाल रहे हैं। जिस कारण इससे उठने वाली दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है

रिपोर्ट डॉ इकबाल.shibli. देवबंद

Tagged:
[post-views]
Share
Now