Home / News / विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए DIG ने SP को सम्मानित

विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए DIG ने SP को सम्मानित

बेगूसराय/खगड़िया। विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। बेगूसराय क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) आशीष भारती ने बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार और खगड़िया के एसपी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

DIG आशीष भारती ने कहा कि दोनों जिलों में पुलिस प्रशासन की चुस्ती, बेहतर रणनीति और समन्वय के कारण चुनावी प्रक्रिया बिना किसी अप्रिय घटना के पूरी हुई। चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसबल, अधिकारियों और CAPF जवानों की सतर्कता की प्रशंसा की गई।

समारोह में चुनाव के दौरान तैनात CAPF के वरीय अधिकारियों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी और CAPF के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

DIG ने कहा कि यह सम्मान बेहतर टीम वर्क, मजबूत सुरक्षा प्रबंधन और कानून-व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण की पहचान है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now