उत्तर प्रदेश में एक शादी मिसाल बन गई, जब एक युवा बिजनेसमैन दूल्हे ने बरात के स्वागत के दौरान दुल्हन पक्ष द्वारा दिए गए 31 लाख रुपये का दहेज यह कहते हुए लौटा दिया
“शादी रिश्ते से होती है, पैसों से नहीं।”दुल्हन के नाना–मामा की आंखों में आ गए आंसू जैसे ही दूल्हे ने दहेज की रकम वापस की और सिर्फ अपनी दुल्हन को स्वीकार करने की बात कही
दुल्हन के नाना और मामा भावुक हो उठे। हाथ जोड़कर बोले—“आज के समय में ऐसा दामाद मिलना सौभाग्य है… आपने हमारी बेटी का ही नहीं, हमारी इज्जत का मान रखा है।
समारोह में तालियों की गड़गड़ाहट शादी में मौजूद लोगों ने दूल्हे के इस कदम की जमकर सराहना की। कई लोगों ने कहा कि ऐसी पहल समाज में एक सकारात्मक संदेश देती है और दहेज जैसी कुरीति पर चोट करती है।
दूल्हे का बयान
दूल्हे ने परिवार के सामने कहा मैं मेहनत से कमाना जानता हूँ… दहेज लेने की जरूरत नहीं। मेरी शादी सिर्फ एक पवित्र रिश्ता है, कोई सौदा नहीं।”समाज में बनी अलग पहचानइस फैसले की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। लोग इसे “सादगी और संस्कार की मिसाल” बता रहे हैं। शादी में आए मेहमान भी कहते नजर आए कि ऐसे उदाहरण देश में दहेज प्रथा को कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।






