जयपुर
9 सितंबर 2025 को स्पार्कल स्टार्स ने एक बहुत ही जबरदस्त क्रिकेट लीग एबीसीएल आर्टिस्ट बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 2 का आयोजन किया ! स्पार्कल स्टार्स की संस्थापक और एबीसीएल की आयोजक जयपुर शहर की मशहूर एंकर फैजी खान ने बताया की इस क्रिकेट लीग मैं जयपुर के ही नहीं बल्कि राजस्थान के सभी जाने माने कलाकार मैदान में एक दूसरे के साथ क्रिकेट खेलते नजर आये जिसमें गायक संगीतकार एंकर अभिनेता मौजूद रहे!
वो सभी कलाकार जो मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरते हैं मैदान में बैट और बॉल के साथ चोके और छक्कों की बारिश करते नजर आये!फैजी खान ने बताया कि एबीसीएल सीजन 2 में बॉलीवुड के पार्श्व गायक रवींद्र उपाध्याय भी एक खिलाड़ी के रूप में शामिल हुए गजल की दुनिया मैं शोहरत हासिल करने वाले जावेद हुसैन भी अपनी टीम के साथ शामिल रहे !
राजस्थानी संस्कृति को देश और विदेश में प्रस्तुत करने वाली मधु भट्ट ने भी भाग लिया और गायक रोहित शर्मा भी शामिल रहे! क्रिकेट लीग में 8 टीमों ने अपने 11-11 खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लिया! मोअज्जम हुसैन अपनी टीम राजस्थान चैलेंजर्स के साथ, विकास कावत अपनी टीम पावर हिटर्स के साथ अभिनव शर्मा अपनी टीम अब्सी सुपर किंग्स के साथ नीलू कावत अपनी टीम गेम चेंजर्स के साथ और जावेद हुसैन अपनी टीम जयपुर नाइट राइडर्स के साथ मैदान में उतरे!
एबीसीएल आर्टिस्ट बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 2 में म्यूजिक अरेंजर गुलशन की टीम पिच मास्टर्स विजेता रही ट्रॉफी और 21000 का इनाम जीता! सिंगर हासिबा खान की टीम फ्लैश फायर ने ट्रॉफी के 11000 का इनाम जीता! सभी टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर उनकी हौसला अफजाई की गई! मैन ऑफ दा सीरीज गायक हबीब रहे और वूमन ऑफ दा सीरीज सिंगर ईशांगी को मिला!बेस्ट कैप्टन का मेडल सिंगर हासिबा खान को दिया गया!बेस्ट फील्डिंग का मेडल गायक रईस खान और ऑक्टापैड प्लेयर राजन को दिया गया बेस्ट कैच का मेडल गायक सागर लालवानी और रवींद्र उपाध्याय जी को दिया गया! सभी महिला खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमीन कागजी विधायक किशनपोल जयपुर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मौजूद रहे! गेस्ट ऑफ ओनर के तौर पर हेल्थ एंड फिटनेस वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान के अध्यक्ष एम एच सिक्योरिटी सर्विसेज से श्री हारून कुरैशी ,स्टारवर्क्स एंटरटेनमेंट इवेंट कंपनी से श्री विनीत जैन , श्री कृष्णा पाब्लिसिटी से श्री महेंद्र गालव, शाही लाइट से श्री अल्तमश, राज मीडिया टाइम्स से श्री नवल किशोर शर्मा , माईल अहमद , शामिल रहे !
एबीसीएल की आयोजक फैजी खान ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से लेकर रात को 1:00 बजे तक बॉक्स क्रिकेट का मैदान कलाकारों और दर्शकों से पूरी तरह भरा रहा और हर एक मैच का सभी ने बहुत आनंद लिया! क्रिकेट लीग में अपनी एंकरिंग और कमेंट्री से स्टार एंकर मोहम्मद अज़हर ने मुख्य भूमिका निभाई और साथ ही एंकर जीत ने अपनी आवाज़ से खिलाड़ियों मैं सुबह से रात तक जोश और उत्साह बनाये रखा!






