Home / News / भीनमाल। आम सड़कों पर गड्ढे , वाहन चालकों का चलना हुआ मुश्किल

भीनमाल। आम सड़कों पर गड्ढे , वाहन चालकों का चलना हुआ मुश्किल

भीनमाल में अंबेडकर सर्किल से खारी रोड़ होते हुए करड़ा चौराहे तक बनी डामर सड़क पर एवं विभिन्न कॉलोनियों के सीसी रोड़ पर कई जगहों पर गड्ढे हो गए है। फ़िलहाल तस्वीर में जो गड्ढा दिखाई दे रहा हैं यह महावीर चौराहे पर स्थित है।

इस गड्ढे से कई दुपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से चोटिल हो चुके है।

तो PWD और नगरपालिका का ध्यानाकर्षण चाहूंगा कि आपके विभाग के अधीन आने वाली सड़कों पर बने गड्ढों को बारिश का सीज़न खत्म होने तक अस्थाई रूप से भरने का श्रम करें।

हालांकि बरसाती सीजन जाने के बाद तो पेच वर्क का टैंडर निकाल कर मरम्मत कार्य किया जाएगा लेकिन इससे पहले कई हादसे होने की संभावना बनी हुई हैं

Tagged:
[post-views]
Share
Now