Home / International / मिसाइलों पर थैंक यू इंडिया लिख ईरान ने इसराइल पर फिर बरपाया कहर दागी…

मिसाइलों पर थैंक यू इंडिया लिख ईरान ने इसराइल पर फिर बरपाया कहर दागी…

ईरान ने इजराइल पर 83वां मिसाइल हमला किया। इस बार कुछ मिसाइलों पर “Thank You India” लिखा गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि ईरानी सैनिक मिसाइलों पर “Thank You People of India” लिख रहे हैं।

इसी तरह स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी के लिए भी संदेश लिखे गए। ईरान का कहना है कि यह कदम उन देशों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उठाया गया, जिन्होंने उसका समर्थन किया।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के अनुसार, यह 83वीं स्ट्राइक थी, जिसमें लंबी और मध्यम दूरी की मिसाइलों के साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया।

हमलों में इजराइल के ठिकानों के अलावा खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डों को भी निशाना बनाए जाने का दावा किया गया। बहरीन में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े एक ठिकाने पर हमले की बात भी कही गई है।

[post-views]
Share
Now