नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2021) के 14वें सीजन के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसबार खिलाड़ियों की निलामी छोटे स्तर पर की गई। इस नीलामी में 298 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। लेकिन अंत में 22 विदेशी समेत कुल 57 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रैंचाइजियों ने खरीदा। इस दौरान 145 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च हुए। सभी फ्रैंचाइजी ने अपने आठ विदेशी खिलाड़ियों का कोटा पूरा किया। सिर्फ राजस्थान रॉयल्स (24) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (22) के खेमे में 25 खिलाड़ी पूरे नहीं हो पाए।
इसमें सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर सामने आए साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा है। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के ऑल राउंडर केल जेमिसन हैं, जिन्हें 15 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने खरीद लिया। आरसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को भी 14.25 करोड़ में खरीदा है। चौथे स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के जाय रिचर्डसन, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीद लिया। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ में खरीदकर चौंका दिया। गौतम ने अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। इसी तरह पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के बॉलर रिले मेरेडिथ को 8 करोड़ में खरीदकर चौंकाया, उन्होंने भी एक इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के ऑल राउंडर मोइन अली को 7 करोड़ और पंजाब किंग्स ने तमिलनाडु के ऑल राउंडर शाहरुख खान को 5.25 करोड़ में खरीद लिया।
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस चेन्नई में आईपीएल 2021 सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में अबतक के सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए है। आईपीएल के पिछले सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले मौरिस का बेस प्राइस 75 लाख रुपए था और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के युवराज सिंह के नाम था, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स (उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स) ने 2015 में 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह आईपीएल का एक रिकार्ड था जिसे मौरिस ने तोड़ दिया है।
इसके साथ ही मौरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले, आईपीएल के पिछले सत्र के लिए हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा था जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी थे। सीजन 14 के लिए जब नीलामी शुरू हुई तो आस्ट्रेलिया के ऑलराउंड़र ग्लैन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। मैक्सवेल की बेस प्राइस दो करोड़ रूपये थी। लेकिन मौरिस ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। मैक्सवेल को पंजाब किंग्स (उस समय किंग्स इलेवन पंजाब) ने 2020 के सत्र के लिए हुई नीलामी में 10.75 करोड़ में खरीदा था लेकिन इस साल उन्हें रिलीज कर दिया था।
TEAM PLAYER PRICE PAID ( In Lakhs) TYPE LAST TEAM
CSK C Hari Nishanth 20 Batsman –
CSK K Bhagath Varma 20 All-Rounder –
CSK Harishankar Reddy 20 Bowler –
CSK Cheteshwar Pujara 50 Batsman –
CSK Krishnappa Gowtham 925 All-Rounder KXIP
CSK Moeen Ali 700 All-Rounder RCB
CSK Robin Uthappa * 300 Wicket-Keeper RR
DC Sam Billings 200 Wicket-Keeper –
DC Tom Curran 525 Bowler RR
DC Manimaran Siddharth 20 Bowler –
DC Lukman Meriwala 20 Bowler –
DC Vishnu Vinod 20 Wicket-Keeper –
DC Ripal Patel 20 Batsman –
DC Umesh Yadav 100 Bowler RCB
DC Steven Smith 220 Batsman RR
KKR Pawan Negi 50 Bowler –
KKR Venkatesh Iyer 20 All-Rounder –
KKR Ben Cutting 75 All-Rounder –
KKR Harbhajan Singh 200 Bowler CSK
KKR Karun Nair 50 Batsman KXIP
KKR Vaibhav Arora 20 Bowler –
KKR Sheldon Jackson 20 Wicket-Keeper –
KKR Shakib Al Hasan 320 All-Rounder –
KXIP Saurabh Kumar 20 Batsman –
KXIP Fabian Allen 75 All-Rounder SRH
KXIP Utkarsh Singh 20 All-Rounder –
KXIP Jalaj Saxena 30 All-Rounder –
KXIP Moises Henriques 420 All-Rounder –
KXIP Riley Meredith 800 Bowler –
KXIP Shahrukh Khan 525 Batsman –
KXIP Jhye Richardson 1400 Bowler –
KXIP Dawid Malan 150 Batsman –
MI Arjun Tendulkar 20 All-Rounder –
MI Marco Jansen 20 Bowler –
MI Yudhvir Charak 20 All-Rounder –
MI James Neesham 50 All-Rounder KXIP
MI Piyush Chawla 240 Bowler CSK
MI Nathan Coulter-Nile 500 Bowler MI
MI Adam Milne 320 Bowler –
RCB Srikar Bharat 20 Wicket-Keeper –
RCB Suyash Prabhudessai 20 Batsman –
RCB Daniel Christian 480 All-Rounder –
RCB Kyle Jamieson 1500 Bowler –
RCB Mohammed Azharuddeen 20 Wicket-Keeper –
RCB Rajat Patidar 20 Batsman –
RCB Sachin Baby 20 Batsman –
RCB Glenn Maxwell 1425 All-Rounder KXIP
RCB Daniel Sams * 30 All-Rounder DC
RCB Harshal Patel * 20 Bowler DC
RR Akash Singh 20 Bowler RR
RR Kuldip Yadav 20 Bowler –
RR Liam Livingstone 75 Batsman –
RR KC Cariappa 20 Bowler –
RR Chetan Sakariya 120 Bowler –
RR Mustafizur Rahman 100 Bowler –
RR Chris Morris 1625 All-Rounder RCB
RR Shivam Dube 440 All-Rounder RCB
SRH Mujeeb Ur Rahman 150 Bowler KXIP
SRH Kedar Jadhav 200 All-Rounder CSK
SRH Jagadeesha Suchith 30 Bowler KXIP