Home / News / ड्राइवर महासंगठन पाली ब्लॉक की पहल: 12 सूत्रीय सड़क सुरक्षा नियम जारी, हादसे रोकने का लिया संकल्प।पाली

ड्राइवर महासंगठन पाली ब्लॉक की पहल: 12 सूत्रीय सड़क सुरक्षा नियम जारी, हादसे रोकने का लिया संकल्प।पाली

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
, कोरबा // प्रदेश संगठन मंत्री माखनलाल नेताम के मार्गदर्शन और ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पटेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन, पाली ब्लॉक ने सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। ग्राम मुड़ापार मुख्य मार्ग पर ड्राइवर जागरूकता अभियान चलाकर संगठन ने वाहन चालकों के लिए 12 सूत्रीय सड़क सुरक्षा नियम जारी किए हैं।

एक लापरवाही पड़ सकती है भारी
महासंगठन ने सभी ड्राइवरों से इन नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। संगठन का कहना है कि सड़क पर एक छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।

जारी किए 12 सुरक्षा नियम:

  1. नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं।
  2. सड़क पर वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।
  3. हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग करें।
  4. नींद या थकान की हालत में गाड़ी न चलाएं।
  5. निर्धारित गति सीमा पार न करें।
  6. हमेशा एंबुलेंस को रास्ता दें।
  7. हार्न का लगातार उपयोग न करें।
  8. बिना लाइसेंस गाड़ी न चलाएं।
  9. गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
  10. आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
  11. ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें।
  12. किसी भी दुर्घटना पर तुरंत 100/112 या नजदीकी थाने में सूचना दें।

सिर्फ हक नहीं, सुरक्षा भी जिम्मेदारी
जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा, “हमारा संगठन केवल ड्राइवरों के हक की लड़ाई नहीं लड़ता, बल्कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना भी हमारी प्राथमिकता है।” मुड़ापार, हरदीबाजार स्थित कार्यालय से पाली ब्लॉक इकाई लगातार चालकों को जागरूक कर रही है।

संगठन के प्रमुख पदाधिकारी:
जिला अध्यक्ष: सुनील यादव – 9630895072
जिला कोषाध्यक्ष: शैलेन्द्र कश्यप – 9907017129
ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पटेल – 8319661333
ब्लॉक प्रभारी महेन्द्र कश्यप – 6265725837
ब्लॉक उपाध्यक्ष सुनील पटेल – 6268914860
ब्लॉक कोषाध्यक्ष अजय पटेल – 7746054896
ब्लॉक सचिव सुनील बंजारे – 9009680675 ब्लॉक सह सचिव शनि रोहिदास – 8120935476,ब्लॉक संरक्षक रविन्द्र मरावी – 7000469295
ब्लॉक संगठनमंत्री सुनील मरार – 6267752108
सहसंगठनमंत्री अनिल अहीर – 8718813370
ब्लॉक मीडिया प्रभारी राकेश अहीर – 9669976702

महासंगठन ने सभी वाहन मालिकों, चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चितसहसंगठनमंत्री

[post-views]
Share
Now