भारत को हिंद महासागर में अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जल्द ही एक नया पहरेदार मिलने वाला है। भारत का यह पहरेदार आसमान से न सिर्फ हमारी समुद्री सीमा की निगरानी करेगा बल्कि गहरे पानी में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाकर उसे नष्ट करने में भी सक्षम है। इस नए पहरेदार का नाम है पी-8आई विमान।
अगले साल निगरानी और जैमिंग क्षमताओं से लैस ऐसे भारत ऐसे चार विमान अमेरिका से खरीद रहा है। भारत के पास छह और बोइंग खरीदने का विकल्प है। सूत्रों की मानें तो 2021 के अंत तक इन छह विमानों को खरीदा जा सकता है।
पी-8ए के ही वैरिएंट पी-8आई को खासतौर से समुद्री निगरानी के लिए तैयार किया गया है। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक आई का मतलब यहां भारत से है। यह विमान हार्पून ब्लॉक II और हल्के टारपीडो से लैस है। यह अपने साथ 129 सोनोबॉय को ले जा सकता है। सोनोबॉय गहरे पानी में छिपी पनडुब्बियों की टोह लेने में काम आते हैं। इसके अलावा इससे एंटी शिप मिसाइल भी दागी जा सकती है। सीधे शब्दों में कहें तो पनडुब्बियों के लिए यह काल है।






