कार्यक्रम के दौरान बरसात तो नहीं हुई पर विद्यालयीन बच्चों के लिए पुरस्कारों की हुई बरसात
करतला//पीएम श्री सेजेस करतला में स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे मुख्य अतिथि श्रीमती फूलबाई राठिया सरपंच ग्राम पंचायत करतला, अध्यक्षता श्री आकाश सक्सेना अध्यक्ष SMDC पीएम श्री सेजेस करतला, विशिष्ट अतिथि श्री दुलार सिंह राठिया जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01, श्री नत्थू सिंह राठिया ग्राम पटेल करतला,श्री रामायण सिंह राठिया ग्राम प्रमुख, श्रीनटवर शर्मा, समस्त पंच ग्राम पंचायत करतला,SMDC सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वाधीनता आंदोलन पर कुर्बान शहीदों को नमन किया । तत्पश्चात कन्या आश्रम, पीएम श्री प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक तथा माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने नगर के गलियारों में भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती के रूप में सजकर रैली निकालकर भारत माता की जय, तिरंगे झंडे की जय, वंदे मातरम के जयघोष किया और विजयी विश्व तिरंगा प्यारा तथा भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा गीत गाकर लोगों में राष्ट्रीयता जगा दिया। रैली 9.30 बजे पीएम श्री विद्यालय प्रांगण में सभा में तब्दील हुई जहां पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपना जौहर दिखाया। प्राथमिक अंग्रेजी विद्यालय के छात्रों का संदेशे आते हैं गाने पर जीवंत प्रस्तुति, कक्षा दसवीं अंग्रेजी माध्यम के बालिकाओं का लक्ष्मीबाई और भगत सिंह अंग्रेजों से मुकाबला का गाने और संवाद के माध्यम से प्रस्तुति, कन्या आश्रम के बच्चों, पीएम श्री विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया और सरपंच महोदया, जनपद सदस्य, अध्यक्ष SMDC को नगद पुरस्कार देने केलिए बाध्य कर दिया ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच-बीच में अतिथियों का उद्बोधन होता रहा। इसी क्रम में सभा को संबोधित करते हुए श्री नटवर शर्मा जी ने विद्यालय में बेहतर सामंजस्य की तारीफ की और विद्यालय से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई । उन्होंने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बातों को दोहराया कि स्वतंत्रता के पूर्व हमारे लोगों देश के लिए मर मिटने का अवसर मिला और स्वतंत्रता के बाद देश के लिए कुछ करने अवसर मिला है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारे देश की आधी आबादी युवाओं की है और आप युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्पित होकर आगे बढ़ें और आपके लक्ष्य प्राप्ति से वनांचल करतला क्षेत्र धन्य होगा । उद्बोधन के क्रम में जनपद सदस्य श्री दुलार सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी मातृभूमि के लिए प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों याद करते हुए कहा कि-
जिनके ही दम से महका है ये वतन, ऐसे उन वीरों सौ-सौ बार नमन ।
जो लुटा गए हॅंस के उस भरी जवानी को , हम कैसे भुला देंगे उनकी कुर्बानी को ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र सिंह राठिया सरपंच प्रतिनिधि करतला ने कहा कि ग्राम पंचायत विद्यालय के विकास के लिए कृत संकल्पित है चाहे वह विद्यालय की मूलभूत सुविधा हो, शिक्षकों की कमी हो, चाहे विद्यार्थियों की प्रोत्साहन की बात हो । इस क्रम में उन्होंने बताया कि करतला के ऐसे विद्यार्थी जो बोर्ड कक्षाओं में 90% अंक लेकर उत्तीर्ण होंगे उन्हें 21000₹ और ऐसे विद्यार्थी जो करतला से बाहर के हैं वे 95% अंक लेकर उत्तीर्ण होते हैं उन्हें 25000₹ नगद देकर सम्मानित किया जाएगा । कार्यक्रम को श्री प्रेमेंद्रसिंह राजपूत ने भी संबोधित किया।
अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में SMDC अध्यक्ष श्री आकाश सक्सेना ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें जो भारत दिया है उस भारत को संवारना, परिष्कृत हमारी जिम्मेदारी है । विद्यालयीन बच्चों के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिक्षकों को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्री दुबराज सिंह राठिया ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के गतिविधि पर समय-समय मार्गदर्शन करने आग्रह किया तथा सभा समाप्ति की घोषणा की और उपस्थित बच्चों अभिभावकों और अतिथियों को मिष्ठान्न देकर सम्मान विदा किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज तिग्गा और ताराचंद सोनी ने किया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में ग्राम पंचायत करतला के समस्त पंचगण, SMDCके समस्त सदस्य, गणमान्य नागरिक, समस्त छात्रावास अधीक्षक/अधीक्षिका, विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका, कर्मचारी, कन्या आश्रम स्टाफ और बच्चे तथा PMश्री विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।
अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट










