कांग्रेस की जीत की खुशी में बीजेपी का झंडा रखकर काटी गई गाय! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है न्यूज़ निकली फर्जी! कड़ी कार्रवाई की मांग……

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावों के साथ फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक दावा है कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की खुशी में एक गाय का सिर भाजपा के झंडे पर रखकर काट दिया गया है। तेजी से वायरल हो रहे इस दावे से जुड़ा वीडियो क्या सच में कर्नाटक का है ? और क्या कांग्रेस की जीत की खुशी में ऐसा किया गया ? आइए जानते हैं।

पहला दावा

विवेक कुमार नाम के एक फेसबुक यूजर ने 18 मई 2023 को इस दावे के साथ एक वीडियो शेयर किया कि कर्नाटक में जीत का जश्न गाय को बीजेपी के झंडे पर काटकर मनाया जा रहा है।

दूसरा दावा

18 मई 2023 को ही एक अन्य फेसबुक यूजर दिवाकर दुबे ने भी यही वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बची नहीं गायें अगर, ऐसा होगा हाल।तरसेंगे फिर दूध को,इस माटी के लाल। जीत के जश्न में गौ माता का वध अगर ईश्वर इस धरती पर है तो तुम्हे कभी माफ नही करेगा।

तीसरा दावा

सिर्फ फेसबुक ही नहीं बल्कि ट्विटर पर भी गाय काटे जाने का यह वीडियो इसी दावे के साथ वायरल है कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की खुशी में ऐसा हुआ। @Sarvesh38453373 नाम के एक ट्विटर यूजर ने 17 मई 2023 को किए ट्वीट में लिखा है -कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का जश्न गाय को भाजपा के झंडे पर काटकर मनाया गया। हालांकि, @Sarvesh38453373 अपने ट्वीट में यह भी लिखते हैं कि उन्हें नहीं मालूम की यह वीडियो नया है या पुराना।

क्या वीडियो का कर्नाटक चुनावों से कोई कनेक्शन है ?

फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो को रिवर्स इमेज और गूगल पर कुछ कीवर्ड्स लिखकर जांचने से पता चला कि मामला कर्नाटक का नहीं बल्कि मणिपुर का था। वो भी साल 2023 का नहीं बल्कि 2022 का। इस मामले की और पड़ताल करने पर हमें इंग्लिश न्यूज वेबसाइट द हिन्दू का एक आर्टिकल मिला जिसमें मणिपुर में हुई इस घटना का जिक्र था। यह आर्टिकल 01 फरवरी 2022 को पब्लिश हुआ था।

आर्टिकल में लिखा है –

पश्चिमी इंफाल जिले की लिलोंग पुलिस ने तीन लोगों को भाजपा के झंडे के ऊपर गाय काटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन और राज्य भाजपा अध्यक्ष ए. शारदा के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान थौबल जिले के नजबुल हुसैन (38), अब्दुल राशिद (28) और अरीब खान (32) के रूप में हुई है।

Share
Now