गौरीकुंड में बारिश बनी काल, मलबे में दफन हुईं तीन जिंदगी, जानिए पूरी खबर… - Express News Bharat
September 24, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

गौरीकुंड में बारिश बनी काल, मलबे में दफन हुईं तीन जिंदगी, जानिए पूरी खबर…

उत्तराखंड में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसों की तस्वीरें सामने गौरीकुंड में सुबह 5 बजे हुए भारी भूस्खलन में 3 बच्चे मलबे में दब गए। वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे के पास यात्रियों के वाहन पर भारी बोल्डर गिर गया।

जानकारी के अनुसार गौरीकुंड में गौरी गांव में नेपाली मूल के तीन बच्चे भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया। जहां चिकित्सकों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्चे का उपचार चल रहा है।

वहीं यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास से गुजर रहे एक यात्री वाहन पर अचानक भारी मलबा बोल्डर गिर गया। जिससे एक यात्री की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। बारिश और मलबा गिरने के चलते यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही मुश्किल बनी हुई है।

Share
Now