Home / News / झांसी बना जामताड़ा पुलिस ने अचानक छापा मार तीन गांव के 30 लोगों को….

झांसी बना जामताड़ा पुलिस ने अचानक छापा मार तीन गांव के 30 लोगों को….

झांसी में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने अचानक तीन गांवों में एक साथ छापेमारी कर करीब 30 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इन गांवों में साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली थी।

सूचना के आधार पर पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड कौन है और इसके तार कहां-कहां तक जुड़े हुए हैं।

क्या झांसी में तैयार हो रहा था जामताड़ा जैसा साइबर ठगी का नेटवर्क?
पुलिस की जांच के बाद इस पूरे मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now